भारी बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का चरणबद्ध विरोध करेगी कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now
भारी बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का चरणबद्ध विरोध करेगी कांग्रेस


भारी बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का चरणबद्ध विरोध करेगी कांग्रेस


धमतरी, 22 अगस्त (हि.स.)। भारी-भरकम बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से लोगों को हो रही परेशानी के मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार काे आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

अभियान के जिला प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच जाकर स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने तथा लोगों को जागरूक करने की अपील की। लोकसभा प्रभारी सकलेन कामदार ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने और स्मार्ट मीटर व भारी बिजली बिल के विरोध में भरवाए जा रहे प्रपत्रों को जल्द पूरा कराने की बात कही।

बैठक को जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहान, पूर्व विधायक लेखराम साहू और पूर्व अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री चंद्र प्रकाश देवांगन ने किया। इस दौरान मोहनलालवानी, ओबीसी जिला अध्यक्ष लकेश्वर साहू, रामेश्वर साहू, मनोज अग्रवाल, कामराय साहू, हेमंत नवरंगे, जानसिंह यादव, सोहेंद्र सिंह, गुरु दत्ता, आशीष शर्मा, प्रमोद साहू, नगर पालिका पार्षद रजत चंद्राकर, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story