झीरम मामले पर कांग्रेस की आज अहम बैठक, वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

WhatsApp Channel Join Now
झीरम मामले पर कांग्रेस की आज अहम बैठक, वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद


झीरम मामले पर कांग्रेस की आज अहम बैठक, वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद


रायपुर 19 सितंबर (हि.स.)। झीरम मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा झीरम शहीदों के परिजन तथा घटना में घायल हुए लोग भी बैठक में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और विधि विशेषज्ञों की उपस्थिति में झीरम मामले के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रकरण को लेकर आगे की रणनीति तय करने के साथ ही कानूनी विकल्पों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story