रबी फसल की सिंचाई के लिए गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
रबी फसल की सिंचाई के लिए गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


धान खरीद की अव्यवस्थाओं को रोकने और बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी उठाई मांग

धमतरी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। रबी सीजन की फसलों की सिंचाई के लिए गंगरेल बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने किसानों के हितों, भूजल संरक्षण और कृषि उत्पादन को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि धमतरी जिले के अधिकांश किसान खरीफ और रबी दोनों सीजन में धान की खेती करते हैं। रबी फसल के दौरान सिंचाई के लिए किसानों को निजी मोटर पंपों और नलकूपों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है और जलस्तर लगातार गिरने की आशंका बनी हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि इस वर्ष अच्छी वर्षा होने से गंगरेल सहित जिले के अन्य बांधों में पर्याप्त जल संग्रहित है। ऐसे में नहरों के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि उन्हें महंगे डीजल और मोटर पंपों पर निर्भर न रहना पड़े तथा भूजल का संरक्षण भी हो सके। कांग्रेस ने गंगरेल बांध से संबद्ध मुख्य नहरों में शीघ्र पानी छोड़ने के आदेश जारी करने और कुरूद, धमतरी सहित अन्य क्षेत्रों के अंतिम छोर के किसानों तक पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान धमतरी विधायक ओंकार साहू ने आगामी धान खरीदी सीजन में पिछले वर्ष जैसी अव्यवस्थाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल बारदाने की कमी, समितियों में लंबी कतारों और तौल संबंधी समस्याओं से किसानों को परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार किसानों को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए पहले से पुख्ता व्यवस्था की जाए।

वहीं, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी और पूर्व महापौर विजय देवांगन ने पिछली भीषण बाढ़ से प्रभावित किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना आवश्यक है, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। कलेक्टर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, जिला संगठन महामंत्री अरविन्द दोषी, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, उदित नारायण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थि

त रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story