बीजापुर में कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह ,मौन प्रदर्शन कर जताया विरोध

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर में कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह ,मौन प्रदर्शन कर जताया विरोध


बीजापुर, 04 सितंबर (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा विधायक विक्रम शाह मंडावी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने आज शुक्रवार काे चीनी सत्याग्रह आयोजित किया गया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर प्रदर्शन करते हुए महंगाई पर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम जनता के घरेलू बजट पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कांग्रेस ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की ।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडेम, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, वरिष्ठ कांग्रेसी आर. वेणुगोपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story