रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की दबिश पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुतला फूंका

WhatsApp Channel Join Now
रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की दबिश पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुतला फूंका


रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की दबिश पर कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुतला फूंका


धमतरी , 20 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पहले उनके निवास के सामने धरना दिया। इसके बाद गांधी मैदान पहुंचकर ईडी का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। रामगोपाल अग्रवाल के निवास के सामने धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन पहुंचे। यहां से सभी गांधी मैदान पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story