कांग्रेस ने वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का किया आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का किया आयोजन


जगदलपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नानगुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तुसेल मंडल अंतर्गत मावलीगुड़ा पंचायत में आज गुरूवार काे वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची में पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं प्रत्येक नागरिक के मतदान के संवैधानिक अधिकारों को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। इसलिए हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि जनता के वोट की ताकत से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। वोट की रक्षा होगी, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, महामंत्री (प्रशासन एवं संगठन) अभिषेक नायडू, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नानगुर ब्लॉक प्रभारी विजय सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलसिंह बघेल, जिला सचिव हीरालाल ध्रुव, जनपद सदस्य अनीता पोयम, सुरेंद्र त्रिपाठी, सदाशिव, गंगा सेठिया, श्यामलाल सोनी, संजय सोनी, मंगलू, देवनाथ, धनीराम नेताम, सामनाथ मौर्य, भारतुनाथ नाग, हरेन्द्र सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, महाराव पोयम, त्रिनाथ यादव, चमरा बघेल, पांचों बघेल, पांचों कश्यप, चितु नाग, लाचू बघेल सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story