भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने 'वोट बचाओ–देश बचाओ' माेटरसाइकिल रैली निकाल

WhatsApp Channel Join Now
भानुप्रतापपुर में कांग्रेस ने 'वोट बचाओ–देश बचाओ' माेटरसाइकिल रैली निकाल


कांकेर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को भानुप्रतापपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक माेटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस माेटरसाइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना, मताधिकार की रक्षा करना और भारतीय संविधान के प्रति आम जनता को जागरूक करना था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, माेटरसाइकिल रैली सुबह 11 बजे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू हुई। विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। सभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन करते हुए वयस्क मताधिकार के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और नागरिकों में जागरूकता जरूरी है। अभियान के माध्यम से संविधान के मूल्यों के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया।रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में विधायक सावित्री मनोज मंडावी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, अमृत संचेती, मनीषनाथ योगी, मुकेश चंद्राकर, भगवान कुंजाम, नरेंद्र कुलदीप, बब्बू मरकाम, नितेश योगी, जयप्रकाश पदा, महेंद्र नायक, अमन मंडावी, पुरुषोत्तम कुंजाम, महेंद्र सोनवानी, रवि दुग्गा, रवि साहू, रविंद्र कड़ियाम, अनुराग शर्मा, कुनाल टेकाम, अजय उसेंडी, अनिल मरकाम, अनुराग साहू, गणेश सिवाना, सुमित साहू, सत्यपाल धुर्वे, भीमू सलाम, चक्र सुदर्शन निषाद, उदय भान मंडावी, हेमंत जूरी, देवा वर्मा, मनीष विश्वास, ऋषि सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765172 Articles

Share this story