बीजापुर से पड़ाेसी राज्य तेलंगाना में विस्थापित परिवारों से कांग्रेस विधायक ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर से पड़ाेसी राज्य तेलंगाना में विस्थापित परिवारों से कांग्रेस विधायक ने की मुलाकात


बीजापुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने अपने दो दिवसीय तेलंगाना राज्य दौरे के दौरान आज शनिवार काे वेंकटाचेरु और कंडीनार गांव पहुंचकर तेलंगाना में रह रहे बीजापुर के विस्थापित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की।

इस दौरान कांग्रेस विधायक मंड़ावी ने विस्थापित परिवारों से बातचीत कर उनके जीवन, रहन-सहन और वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में जानकारी ली तथा उनका हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान विस्थापित आदिवासी परिवारों ने विधायक मंडावी से अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को साझा किया। विधायक ने विस्थापित परिवारों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि विस्थापित परिवारों से मिलकर उनकी परिस्थितियों को नजदीक से जानना जरूरी है। उन्होंने परिवारों के साथ संवाद को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं परिवारों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761057 Articles

Share this story