कांग्रेस नेताओं के हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस नेताओं के हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


बिलासपुर , 22 जुलाई (हि.स.)। जिले में नीट पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को नेहरू चौक पर जमकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेसजन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग किया गया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया.।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story