कांग्रेस नेता अब्राहम तिर्की ने ली भाजपा की सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now


- समाज सेवी गोपेश कुमार साहू, महिला उद्योगपति संगीता केतन शाह ने भी किया भाजपा में प्रवेश

रायपुर, 14 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव 2013 में कुनकुरी से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता एवं सेवानिवृत्त अधिकारी अब्राहम तिर्की ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जाकर उन्होंने विधिवत भाजपा में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान भाजपा संगठन के छग सह प्रभारी नवीन सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

सिम्प्लेक्स ग्रुप के मालिक एवं उद्योगपति केतन शाह की पत्नी संगीता केतन शाह ने भी अपने 50 समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में प्रवेश किया। तकरीबन 250 लोग आज भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय में इस मौके पर काफी भीड़ रही।

दोपहर संगीता रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन पहुंची। उनके साथ, गोपेश साहू और कुनकुरी से कांग्रेस उम्मीदवार रहे अब्राहम तिर्की भी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। केतन शाह भिलाई के हैं और उनका नाम प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल है। संगीता केतन शाह इस समय सिम्प्लेक्स कास्टिंग ग्रुप में एमडी हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा कई दिनों से थी। संगीता के साथ उनके 56 समर्थकों ने भी सदस्यता ग्रहण किया। तिर्की कुनकुरी विधानसभा से 2013 में कांग्रेस के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। पार्टी में लगातार उपेक्षा का शिकार होने के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामा। तिर्की के साथ कुनकुरी विधानसभा से 70 लोग भाजपा में शामिल हुए। इसी तरह मोतीलाल नगर रायपर के पार्षद गोपेश साहू ने 151 समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Share this story