कांग्रेस महामंत्री केसी वेणुगोपाल का रायपुर एयरपाेर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाेंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस महामंत्री केसी वेणुगोपाल का रायपुर एयरपाेर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाेंगे शामिल


रायपुर, 25 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केसी वेणुगोपाल के गुरुवार काे रायपुर आगमन पर पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। केसी वेणुगोपाल कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि, केसी वेणुगोपाल के स्वागत के लिए रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने महामंत्री का अभिनंदन किया तथा उनके प्रति अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया।

उपाध्याय ने कहा कि, केसी वेणुगोपाल का यह प्रवास प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर लगातार प्रयास जारी है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story