युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर राजीव भवन में फहराया कांग्रेस ध्वज, लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर राजीव भवन में फहराया कांग्रेस ध्वज, लिया संकल्प


जगदलपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित राजीव भवन में आज रविवार काे युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस का ध्वजारोहण बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा एवं ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक डेविड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि युवा कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है। आज का युवा रोजगार, शिक्षा और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। युवा कांग्रेस हमेशा युवाओं के हित और जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी। बस्तर के युवाओं की समस्याओं को लेकर संगठन सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेगा। हम सभी कार्यकर्ता सेवा, संघर्ष और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड ने कहा कि युवा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और जनसेवा की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी से ही लोकतंत्र और संगठन दोनों मजबूत होते हैं। हम गांव-गांव पहुंचकर युवाओं की समस्याओं को समझेंगे और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम करेगा।

इस दाैरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,उत्तर ब्लाक अध्यक्ष बलराम यादव, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्या पानी,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनवर खान, हेमू उपाध्याय, जिला महामंत्री जाहिद हुसैन, अभिषेक नायडू, अनुराग महतो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद अफ़रोज़ बेगम, शुभम यदु, आदर्श दलाई, असीम सुता, एस नीला, संदीप दास, वैभव नेताम, आकिब रज़ा, हेमंत पाण्डेय, इन्दर झज्ज, कृष्णा उपाध्याय, आदर्श नायक, अभय सिंह, उस्मान रज़ा, प्रभुदास नाग, साहिल हियाल, प्रदीप सेठिया, अनस अली, विक्रम नाग सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story