कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष ने बच्चों को वितरित किए छाते व स्टेशनरी सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस व्यापारी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष ने बच्चों को वितरित किए छाते व स्टेशनरी सामग्री


बस्तर जगदलपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष एवं राजेंद्र पटवा ने आज सामाजिक सरोकार निभाते हुए मोतीलाल नेहरू वार्ड के प्राथमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छाते एवं विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया।

राजेंद्र पटवा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक सक्षम नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विद्यालय आने-जाने में बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से उन्हें छाते प्रदान किए गए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से विद्यालय पहुँच सकें।

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के सपनों को साकार कर उन्हें समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने योग्य बनाती है। इस दौरान लोकेश नंदा, खीरेंद्र यादव, सोनू आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story