भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी दीपावली त्योहार को देखते हुए 500 रुपये में सिलेंडर देने की घोषणा करें : संगीता सिन्हा

WhatsApp Channel Join Now

बालोद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। ऐसे में महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा ने रविवार काे बयान देते हुए कहा कि दीपावली त्योहार को देखते हुए 500 रुपये में सिलेंडर देने घोषणा की मांग की है।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने गैस सिलेंडर और 35 रुपये शक्कर को लेकर लोकसभा में विरोध प्रदर्शन किया था। आज दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं, ऐसे मौके पर छत्तीसगढ़ वासियों को महंगाई कम करने को लेकर सौगात दें।

संगीता सिन्हा ने कहा कि स्मृति ईरानी की ओर से त्योहार के मौके पर 500 रुपये में सिलेंडर और 35 रुपये शक्कर की कीमत करने की घोषणा होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर तीखा हमला करते हुए कि बालोद जिले में पहली बार एसिड अटैक, छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप जैसी घटना हो रही है, उस पर भी एक सख्त फैसला लेते हुए कठाेर कदम उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766790 Articles

Share this story