कांग्रेस पार्टी ने बस्तर बंद का आह्वान करके अपना लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर किया:अरुण साव
जगदलपुर /रायपुर, 3 अक्टूबर (हि.स.)।जगदलपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री के आगमन पर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी का मां दंतेश्वरी की पावन धरा, बुढ़ादेव की धरती, दंडकारण्य की पवित्र भूमि में स्वागत है।उन्होंने कहा कि आज हमेशा की तरह बस्तर और छत्तीसगढ़ को 26000 करोड रुपये से भी अधिक देने सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आए तब प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने बस्तर बंद का आह्वान करके अपना लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर किया है।
आमसभा को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि हमारा बस्तर भोले भाले एवं शान्ति प्रिय लोगों का क्षेत्र है, आज इस क्षेत्र में अपने जननायक को पाकर पूरा बस्तर और छत्तीसगढ़ आनंदित है, प्रसन्न है। छत्तीसगढ़ को बस्तर को प्रधानमंत्री मोदी इतना प्यार करते हैं इतना लगाव रखते हैं दुनिया के सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना को शुरुआत करने के लिए इन्होंने बस्तर को चुना था। यह बस्तर के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। एक आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर बिठाया यह आदिवासी समाज के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। प्रदेश की अनुसूचित जनजाति की 12 जातियां वर्षों से लिपिकीय त्रुटि के कारण अपने अधिकारों से वंचित थे, लिपिकीय त्रुटियों को दूर करके प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समाज के इन जातियों को उनका हक दिलाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बस्तर और छत्तीसगढ़ को 26000 करोड़ रुपये की भी अधिक की सौगात दी है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए लगातार 3 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की राशि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दी है, किंतु कांग्रेस का विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। आज हमेशा की तरह बस्तर और छत्तीसगढ़ को 26000 करोड रुपए से भी अधिक देने सौगात देने प्रधानमंत्री आए तब प्रदेश की कांग्रेस पार्टी ने बस्तर बंद का आह्वान करके अपना लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर किया है। कांग्रेस के आह्वान को जनता ने नकारते हुए इतनी बड़ी संख्या में यहां पर आया यह बताता है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होने वाला है। आज से कांग्रेस की अन्यायी, अत्याचारी, भ्रष्टाचारी सरकार जाने वाली है। आज बस्तर से ही कांग्रेस साफ होने वाली है कांग्रेस की सरकार जाने वाली है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने और आभार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने की ।
इस दौरान मंच पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बस्तर संभाग प्रभारी एवं सांसद संतोष पांडेय, किरण देव, मोहन मंडावी, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, कमलचन्द भंजदेव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, तेजस्वी मंडावी, शालिनी राजपूत, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, चौतराम अटामी, रुपसाय सलाम, सतीष लाठिया, धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार दीपेश अरोरा, संतोष बाफना, सुभाऊ कश्यप, बस्तर प्रत्याशी मनीराम कश्यप, कांकेर प्रत्याशी आशाराम नेताम मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

