कांग्रेस ने सीएसईबी कर्मचारियों को दिपावली गिफ्ट में शराब की बोतलें देने का लगाया आराेप

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने सीएसईबी कर्मचारियों को दिपावली गिफ्ट में शराब की बोतलें देने का लगाया आराेप


कांकेर, 07 नवंबर (हि.स.)। जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों को आज शनिवार काे दिपावली गिफ्ट के साथ शराब की बोतलें देने का आराेप कांग्रेस के कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष ब्लोमेंद्र यादव ने लगाया है। उन्हाेने इसका वीडियो बनाया और थाने में शिकायत की, जिसके अनुसार धनतेरस के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटी गईं।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस सीएसईबी कांकेर के कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना भी लेकर गई थी। घटना के बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। हालांकि कार्यपालन अभियंता ने इस मामले में अपनी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने आरोपों से भी इनकार किया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष ब्लोमेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बिजली विभाग में दीपावली के उपहार के नाम पर शराब बांटी जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर वे विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां का वीडियो बनाया। ब्लोमेंद्र यादव का आरोप है कि बिजली विभाग के कार्यालय में एक ही तरह के पैकेट में शराब की बोतलें रखी जा रही थीं। महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालयीन समय के दौरान कई कर्मचारियों की टेबल के ऊपर और नीचे शराब की बोतलें रखी हुई थीं। उन्होंने इस संबंध में कार्यपालन अभियंता से भी सवाल किया, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773838 Articles

Share this story