मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी बधाई


- विधायक ललित चंद्राकर राष्ट्रीय महामंत्री और खम्हन ताम्रकार राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

रायपुर, 21 नवंबर (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकार को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन के नए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। छत्तीसगढ़ के दो प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व मिलना प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ललित चंद्राकर और खम्हन ताम्रकार सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण भाव से ओबीसी मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उनके सक्रिय योगदान से संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा तथा पिछड़ा वर्ग के उत्थान, सशक्तीकरण और कल्याण के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ की हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781206 Articles

Share this story