कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं


मिट्टी के दीये जलाने औऱ हरित पटाखों का सुरक्षित उपयोग करने की अपील

बलौदाबाजार, 7 नवम्बर (हि. स.)। दीपोत्सव के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के महापर्व पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नव उत्साह के संचार की कामना की है।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि, दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी सद्भाव का पर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिलेवासियों से इस पावन अवसर को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने नागरिकों से दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दीये जलाकर स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया। साथ ही हरित पटाखों का ही उपयोग करने और पटाखे जलाते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की।

कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आह्वान करते हुए कामना की कि यह दीपोत्सव सभी के जीवन में खुशहाली, सकारात्मकता और नई ऊर्जा लेकर आए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774155 Articles

Share this story