कलेक्टोरेट के नव निर्मित प्रथम तल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, विभागों को जल्द शिफ्ट होने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर-चांपा, 8 अक्टूबर (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गुरुवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के नव निर्मित प्रथम तल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, सेवा सेतु कक्ष, आदिवासी विकास विभाग, चिप्स, खेल विभाग और मीटिंग हॉल सहित विभिन्न कार्यालयीन कक्षों का जायजा लिया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कार्यालयीन कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नव निर्मित प्रथम तल पर आबंटित शेष विभागों की शिफ्टिंग और आवश्यक व्यवस्थाओं का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर संबंधित विभागों को जल्द शिफ्ट होकर काम शुरू करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होने से आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। इससे लोगों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टोरेट परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाते हुए परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान कार्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने तथा स्वच्छता को नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story