कलेक्टर ने प्राथमिक शाला जशवंतपुर का किया निरीक्षण, समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर ने प्राथमिक शाला जशवंतपुर का किया निरीक्षण, समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश


बलरामपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बलरामपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आज शुक्रवार को प्राथमिक शाला जशवंतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई की स्थिति, अध्यापन व्यवस्था और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्धारित समय सारणी के अनुसार पढ़ाई कराने और तय समय सीमा में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से कक्षावार पढ़ाई की स्थिति पर चर्चा की और शिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शैक्षणिक नींव मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक बच्चा सीखने की प्रक्रिया से जुड़ सके। उन्होंने शिक्षकों को स्वयं नियमित रूप से विद्यालय आने और समय सारणी का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्थित अध्यापन और समय पर पाठ्यक्रम पूरा होने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाया जा सकता है।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनमोल विवेक टोप्पो उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story