कलेक्टर ने स्कूल, पोटाकेबिन छात्रावास, अस्पताल व आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण
बीजापुर, 10 सितंबर (हि.स.)। जिला कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने आज गुरूवार काे भोपालपटनम ब्लॉक के विभिन्न शैक्षणिक एवं संस्थागत केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने संगमपल्ली पोटाकेबिन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, अस्पताल, बालक आश्रम भोपालपटनम, मद्देड़ एग्रीस्टॉक शिविर, गुट्टापारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आंगनबाड़ी भवन एवं नगर पंचायत शिविर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं, भोजन, पेयजल, स्वच्छता तथा भवनों की स्थिति की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा भोपालपटनम के अस्पताल और छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बैडमिंटन ग्राउंड एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी जायजा लेते हुए बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

