साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की सुनी मांग एवं समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की सुनी मांग एवं समस्याएं


जांजगीर-चांपा, 06 अक्टूबर (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनदर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में तहसील चांपा के ग्राम कोसमंदा निवासी श्रीमती शांति कर्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, अर्चना बरेठ द्वारा राशनकार्ड के संबंध मे, तहसील नवागढ़ के ग्राम कर्रा निवासी भागीरथी ने दिव्यांग पेंशन दिलाने, ग्राम कटौद निवासी श्रीमती रेखा बाई कर्ष द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी श्रीमती शांति देवी कश्यप ने राजस्व अभिलेख दुरुस्त कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करें।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story