शिक्षण कार्य एवं नवाचार के लिए कलेक्टर ने शिक्षिका निशा साहू को किया सम्मानित
जगदलपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर जिले के उच्च माध्यमिक शाला बिजागुडा, विकासखण्ड बकावंड की शिक्षिका निशा साहू को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं नवाचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार काे सम्मानित किया गया।
शिक्षिका निशा साहू विद्यालय में नई-नई नवाचार तकनीकों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मविश्वासी बना रही हैं । केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नृत्य, नाट्यकला, गीत, खेल एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी बच्चों को अव्वल बनाने में उनका योगदान रहा है। उनके इसी समर्पण और मेहनत के लिए जिले में संचालित विनोबा भावे कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें जिला कलेक्टर आकाश छिकार ने सम्मानित किया है। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक एवं जिला समन्वयक अशोक पाण्डेय उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

