बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश


बलरामपुर, 15 जून (हि.स.)। आज सोमवार को आमजनों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों में राजस्व, मूलभूत सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए तथा आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जनदर्शन के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, वहीं प्रशासन ने भी समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story