बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश


बलरामपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आज सोमवार को समय-सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनदर्शन के दौरान कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने एक-एक आवेदन का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में भूमि संबंधी विवाद, राजस्व प्रकरण, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, आवास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।

जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story