जांजगीर-चांपा में जनदर्शन: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर-चांपा में जनदर्शन: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सुनीं आमजनों की समस्याएं


जांजगीर-चांपा, 17 नवंबर (हि. स.)। जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान तहसील सारागांव के ग्राम मुक्ताराजा निवासी मनहरण साहू ने राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त कराने, ग्राम लखाली निवासी अम्बिका प्रसाद चंद्रा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने और तहसील जांजगीर के ग्राम सुकली निवासी शिवकुमार सूर्यवंशी ने भूमि मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी तरह नगर पंचायत नवागढ़ निवासी छेदीलाल चौहान ने बेजा कब्जा हटाने संबंधी शिकायत कलेक्टर के समक्ष रखी।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए और प्रत्येक आवेदन पर समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story