कलेक्टर ने निगम में प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया
Jan 6, 2025, 21:24 IST
WhatsApp Channel
Join Now
धमतरी, 6 जनवरी (हि.स.)।छह जनवरी को कलेक्टर नम्रता गांधी ने नगर पालिक निगम धमतरी में प्रशासक का कार्यभार सुबह ग्रहण किया। उन्हें शासन ने नगर पालिक निगम धमतरी के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के कार्यों की समीक्षा आयुक्त से की और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शहर के विकास, साफ-सफाई, जलापूर्ति और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाओं पर ध्यान देने की बात की। इस नियुक्ति से नगर पालिक निगम धमतरी के प्रशासनिक कार्यों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा