कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के वायरल वीडियो की जांच हेतु समिति गठित की

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के वायरल वीडियो की जांच हेतु समिति गठित की


कांकेर, 28 अगस्त (हि.स.)। सोशल मीडिया के माध्यम से 25 अगस्त को स्कूल शिक्षा विभाग के कतिपय कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। गठित समिति में अनुविभागीय दंडाधिकारी (रा.) भानुप्रतापपुर, जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर एवं खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर को शामिल किया गया है। समिति द्वारा वायरल वीडियो में सामने आए घटित कृत्य की जांच कर संयुक्त अभिमत सहित प्रतिवेदन 7 दिवस के भीतर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कांकेर के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर कुंदन कुमार ने शासकीय सेवकों द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा अनुशासनहीनता के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story