भैरमगढ़ में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया

WhatsApp Channel Join Now
भैरमगढ़ में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया


बीजापुर, 27 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का बूथ क्रमांक 157, एकलव्य विद्यालय, संजय पारा भैरमगढ़ में आज रविवर काे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश गागड़ा की उपस्थिति में बच्चों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को उत्सुकता एवं ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों एवं संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story