सामूहिक करवा चौथ पूजन में महिलाओं का दिखा उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
सामूहिक करवा चौथ पूजन में महिलाओं का दिखा उत्साह


सामूहिक करवा चौथ पूजन में महिलाओं का दिखा उत्साह


सामूहिक करवा चौथ पूजन में महिलाओं का दिखा उत्साह


धमतरी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सुहागिन महिलाओं के अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना के पावन पर्व करवा चौथ शहर अंचल में उत्साह के साथ मनाया गया। उपवास रखकरके महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की।

करवा चौथ पर्व के अवसर पर लेडीज क्लब धमतरी की ओर से गुरुवार को महिला समाज भवन में सामूहिक पूजा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज की महिलाओं, विभिन्न महिला संस्थाओं और संगठनों की सदस्यों सहित शहर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान दोपहर दो से तीन बजे तक पूजन किया गया। इसके बाद सुषमा नंदा ने करवा चौथ की कथा का वाचन किया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार थाली घुमाने की रस्म निभाई और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रंगारंग डांडिया कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की सहभागिता से समारोह का माहौल उल्लासमय बना रहा। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों ने आयोजन को खास बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं को उपहार प्रदान किए गए। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन के माध्यम से पारंपरिक भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिलाओं के बीच आपसी मेल-मिलाप को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। लेडीज क्लब धमतरी की सचिव मोना शाह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों, धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर महिला समाज की राजुला शाह, सचिव मोना शाह, नलिनी सोनी, चंचल लुंकड़, नीलू लुणावत, जिगना बेन, गायत्री साहू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story