मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर


रायपुर 10 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जशपुर जिले से करेंगे। वे सुबह कांसाबेल विकासखंड के पंगरो गांव पहुंचेंगे, जहां हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान परियोजना की प्रगति एवं कार्यों की जानकारी लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का आज का दौरा जशपुर से शुरू होकर रायपुर में संपन्न होगा। इस दौरान सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के साथ तकनीकी एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774664 Articles

Share this story