मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन


रायपुर 24 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साइबर थाना का लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दुर्ग जिले के रिसाली में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे वे भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साइबर थाना का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1:10 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर-6 और भिलाई सेक्टर-2 में उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, दोपहर 3:35 बजे भिलाई-3 स्थित मंगल भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे रायपुर लौटेंगे। इसके बाद रात 9:35 बजे वे खालसा स्कूल परिसर में आयोजित , शोभायात्रा एवं गुरु पर्व समारोह में शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782224 Articles

Share this story