मुख्यमंत्री साय आज दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे सहायक उपकरण
Aug 3, 2026, 10:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित ‘पोषक सहारा–दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम वर्ष 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में हितग्राहियों की उपस्थिति रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

