मुख्यमंत्री साय आज तीज मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज तीज मिलन कार्यक्रम में होंगे शामिल


रायपुर, 22 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक नवा रायपुर में आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। वहीं शाम 6 बजे से 7 बजे तक मुख्यमंत्री साक्षात्कार कार्यक्रम में भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story