मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक दोपहर 2 बजे तक चलेगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे ओमेगा मेडिशाईन हॉस्पिटल में आयोजित 'अनवीलिंग सेरेमनी' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय शाम 7 बजे अग्रसेन धाम में आयोजित 'श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

