मुख्यमंत्री साय आज भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में होंगे शामिल


रायपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मेफेयर लेक रिसोर्ट में आयोजित खनिज साधन विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story