पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध


पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध


पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध


पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध


रायपुर, 1 नवंबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजे गए आत्मीय शुभकामना पत्र के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है। राज्य सरकार श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के समृद्ध एवं विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को भेजे अपने आभार पत्र में कहा कि, सरगुजा से बस्तर तक की यात्राओं और छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं जनजीवन से जुड़े अनुभवों का प्रधानमंत्री ने जिस आत्मीयता से स्मरण किया है, वह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए भावनात्मक महत्व रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, नक्सलवाद के विरुद्ध मिली ऐतिहासिक सफलता से बस्तर में शांति, विश्वास और विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय जनता के सहयोग से बस्तर की पहचान बदल रही है। नियद नेल्लानार योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बस्तर ओलंपिक से युवाओं की प्रतिभा को मंच मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि, प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद का लाभ मिल रहा है। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। लगभग 73 लाख परिवारों को निःशुल्क राशन और 22 लाख से अधिक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि, 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं, आधुनिक रेल सेवाओं, चार हवाई अड्डों तथा सड़क और एक्सप्रेसवे के विस्तार से प्रदेश में निवेश और रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। नवा रायपुर को तकनीक और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, महिला सशक्तिकरण और जनजातीय उत्थान सरकार की प्राथमिकताएं हैं। 'मनखे-मनखे एक समान' और 'सबका साथ-सबका विकास' की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार का 'अंजोर विजन' विकसित भारत @2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों की सहभागिता से छत्तीसगढ़ देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story