मुख्यमंत्री साय आज प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में होंगे शामिल
Aug 7, 2026, 09:52 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 07 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (डीडीयू) ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

