मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोंडागांव और रायपुर जिले के दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोंडागांव और रायपुर जिले के दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन


रायपुर 23 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे कोंडागांव और रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जशपुर से रायपुर लौटेंगे। इसके तत्काल बाद वे कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे।

धनोरा में मुख्यमंत्री साय राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:45 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचकर मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781644 Articles

Share this story