मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर


रायपुर, 19 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलियाटोली का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:45 बजे हेलीपेड सलियाटोली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 12:50 बजे ग्राम सलियाटोली आगमन करेंगे। इसके पश्चात 2:50 बजे गांव से प्रस्थान कर 2:55 बजे हेलीपेड सलियाटोली पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर आगमन के बाद मुख्यमंत्री 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story