मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर


रायपुर 15 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायगढ़ में आयोजित ‘नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। इसके बाद वे तमनार क्षेत्र में आयोजित ‘करमा पूजा उत्सव’ में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वे रात 9:35 बजे राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां रात 10:30 बजे तक उनका कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 11:58 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761048 Articles

Share this story