मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज किसान मोर्चा कार्यशाला और पदयात्रा में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज किसान मोर्चा कार्यशाला और पदयात्रा में होंगे शामिल


रायपुर 05 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। सुबह 10:45 बजे बगिया हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 6:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775118 Articles

Share this story