मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे


मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे


रायपुर, 17 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से माना के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे माना स्थित जैनम मानस भवन पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे। यह कार्यशाला शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री माना से मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778329 Articles

Share this story