मुख्यमंत्री साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल


भोपाल पहुंचकर स्वर्गीय काशी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी स्वर्गीय काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776112 Articles

Share this story