रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दाैरे पर

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दाैरे पर


रायपुर 2 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार काे रायगढ़ और रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.10 बजे रायगढ़ जिला के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम लगभग 6 बजे रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025, पाञ्चजन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब शाम 7.45 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए होंगे रवाना।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story