मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में  ‘मन की बात' सुनेंगे

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में  ‘मन की बात' सुनेंगे


रायपुर 30 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी सभागृह पहुंचेंगे। यहां आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story