नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा दुःख

WhatsApp Channel Join Now


रायपुर, 26 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री साय ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story