मुख्यमंत्री साय ने कोंटा क्षेत्र में सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने पर जताया दुःख
Oct 8, 2026, 22:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 8 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र स्थित एलाड़मडगु कैंप के समीप आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ के चार जवानों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि घायल जवानों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

