मुख्यमंत्री साय ने महाराष्ट्र के भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय ने महाराष्ट्र के भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया शोक


मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवाना

रायपुर 11 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी (एसयूवी) और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के एसयूवी में सवार तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story