मुख्यमंत्री ने निगम, मंडल, आयोग में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने निगम, मंडल, आयोग में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई


रायपुर 7 जुलाई (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी होने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि, सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story